फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यमुना सिटी में भी नहीं रुक रहे बिजली के फाल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र में भीषण गर्मी में बिजली कटौती का सामना कर रहे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी बिजली कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ा। पूरे दिन बिजली की आवाजाही लगी रही और इस लुका-छिपी के खेल में आमजन पसीने से तरबतर होते रहे। रबूपुरा, दनकौर, जेवर और बिलासपुर के ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली सप्लाई का दावा किया जाता है। हर दिन 6 घंटे की निर्धारित कटौती होती है। लेकिन इस तय समय के अलावा भी लगातार लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को रबूपुरा में लाइन में फाल्ट होने के कारण लोगों को सुबह से ही बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। वहीं दोपहर भर लगातार ट्रिपिंग होती रही और लोग परेशान हुए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें