फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों रुपये का बिल नहीं चुकाने पर काटा गोशाला का बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लाखों रुपये का बिल नहीं चुकाने पर काटा गोशाला का बिजली कनेक्शन
विज्ञापन

तावडू। बिजली निगम ने उपमंडल के गांव ढ़ीढारा में स्थित श्याम गिरी गोशाला का लाखों रुपये का बिजली बिल नहीं चुकाने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। इस कारण गोशाला में गोवंश के पालन पोषण और देखरेख में गोशाला प्रबंधन कमेटी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गोशाला प्रबंधन कमेटी का कहना है कि कोई सरकारी सहायता नहीं मिलने के कारण गोशाला की हालत दयनीय हो गई, जिसके कारण गोशाला कमेटी लाखों रुपये का बिजली बिल चुकाने में असमर्थ है। तावडू बिजली विभाग के एसडीओ देसदीप के मुताबिक विभाग द्वारा डिफॉल्टरों से बकाया बिल जमा करने का आवेदन किया जा रहा है। यदि कोई बिल नहीं भर पा रहा है तो उसका कनेक्शन काटा जा रहा है। एसडीओ ने गोशाला के कनेक्शन पर बताया कि यदि कुछ बिल जमा किया जाएगा तो कनेक्शन दोबारा शुरू कर दिया जाएगा। गोशाला के संचालक महंत नरेश गिरी ने बताया कि गोशाला में लगभग ढाई सौ गोवंश हैं, जिनके लिए सर्दी में बगैर बिजली कनेक्शन के पानी उपलब्ध कराना बड़ी परेशानी है। वह किसी तरह ग्रामीणों की मदद से गोशाला में टैंकरों से गोवंश के लिए पीने का पानी उपलब्ध करा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें