फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में आई महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी में आई महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट
विज्ञापन

तावडू। उपमंडल के अंतर्गत एक गांव में शादी समारोह में आई महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 7 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि 11 दिसंबर को वह अपनी ननद की बेटी की शादी में आई थी। महिला का आरोप है कि शादी में लड़की की विदाई के समय आरोपी मुबीन ने उन्हें अश्लील तरीके से छूकर छेड़छाड़ की। जब उनके देवर ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उनके देवर के साथ मारपीट शुरू कर दी और परिवार के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो मौके पर साहिल, जमशेद ,लियाकत, साकिर व समीम नेे उनके दोनों देवर, ननद व सास के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आरोपियों ने उसके दोनों देवरों को घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नूंह नलहड़ में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अनीता ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें