दादरी (संवाद)। सादोपुर गांव में विश्व युवा कौशल दिवस पर बेसिक इलेक्ट्रीशियन ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पूरा करने वाले युवाओं को इलेक्ट्रीशियन टूल किट वितरित की गई। कार्यक्रम में कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता को लेकर युवाओं को प्रेरित किया गया। प्रोफेसर सीमा सिंह ने कहा कि तकनीकी कौशल युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करता है। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र नागर, जितेंद्र कुमार, दिनेश भाटी और अमित नागर मौजूद रहे।