फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिशिन की गोली मार हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने बृहस्पतिवार सुबह एक आईटी कंपनी के सामने सेक्टर-132 में इलेक्ट्रिशियन की गोली मारकर हत्या कर दी। वह साइकिल से भंगेल से जेपी कॉसमॉस सोसाइटी जा रहा था। कोतवाली एक्सप्रेसवे पुलिस ने भाई की तहरीर पर पुलिस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या में किसी करीबी का हाथ है। पुलिस सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से फैजाबाद निवासी पंकज मिश्रा (30) पत्नी व बच्चे के साथ भंगेल में रहता था। वह एक्सप्रेसवे स्थित जेपी कॉसमॉस सोसाइटी में इलेक्ट्रिशियन था। सुबह पंकज रोज की तरह साइकिल से भंगेल से जेपी कॉसमॉस सोसाइटी जा रहा था। जैसे ही पंकज करीब साढ़े आठ बजे सेक्टर-132 स्थित एक आईटी कंपनी के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो बदमाशों ने साइकिल रोक दी। जब तक पंकज कुछ समझ पाता बाइक पर पीछे बैठे युवक ने सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पंकज को पास के एक निजी अस्पताल में ले आए। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एएसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि मृतक के भाई शारदा प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि पंकज के किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिलाया है। हालांकि, पुलिस अभी इस बारे में कुछ स्पष्ट नहीं बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें