नोएडा। अरुण विहार सेक्टर-29 में लिफ्ट से विद्युत पैनल व अन्य उपकरण की चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सेक्टर-20 थाने से मिली जानकारी के मुताबिक शिकायत सेक्टर-29 निवासी सेवानिवृत्त कर्नल टीएन मेहरोत्रा ने दी है। उन्होंने अपनी व पड़ोस में रहने वाले मेजर जनरल की फ्लैट के लिए साझा लिफ्ट लगवाई हुई है। तीन अप्रैल को लिफ्ट के विद्युत पैनल और फेज एडजस्टर आदि उपकरण की चोरी हो गई। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जांच जारी है। ब्यूरो