फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीसीए ने जीएनसीसी को 33 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल में चल रहे वाईसीएससी अंडर-14 टूर्नामेंट के लीग मैच में दनकौर क्रिकेट क्लब ने जीएनसीसी जूनियर को 33 रन से पराजित किया। 40 ओवर मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसीए 180 रन पर ऑल आउट हो गई। दिव्यांश शर्मा ने 50 रन की पारी खेली। जीएनसीसी जूनियर से लविश शर्मा ने तीन विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीएनसीसी जूनियर 147 रन पर ही सिमट गई। डीसीए से चार विकेट लेने वाले शिवम माथुर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आर्यन ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें