फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में इलेक्ट्रिक वाहन बनेंगे आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
-विभाग को वाहनों की डिस्प्ले लगाने के लिए दो हजार वर्ग मीटर जगह हुई आवंटित
विज्ञापन


25 से 29 सितंबर तक यूपी ट्रेड शो को होगा आयोजन

माई सिटी रिपोर्टर


नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो में इस बार परिवहन विभाग की भूमिका अहम होने वाली है। वाहनों की डिस्प्ले लगाने के लिए शासन की ओर से विभाग को दो हजार वर्ग मीटर जगह आवंटित कर दी गई है। विभाग अभी से इसके लिए तैयारियों में जुट गया है। सभी डीलरों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है। सभी को निर्देशित किया गया है कि वह जल्द से जल्द अपनी जगह पर अपना स्टाल आवंटित करा लें जिससे की आगे के सभी काम समय से हो सकें।
विज्ञापन

अहम है कि बीते वर्ष सितंबर में यूपी ट्रेड शो गौतमबुद्ध नगर में दूसरी बार आयोजित हुआ था। उस वक्त परिवहन विभाग को दो हजार स्क्वायर फुट जगह आवंटित हुई थी। लेकिन इस बार जगह काफी बढ़ा दी गई है। वहीं, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि वाहन मैन्यूफैक्चरिंग एसोसिएशन के साथ अगले सप्ताह फिर से बैठक होगी, जिसमें वाहनों के डिस्प्ले को लेकर चर्चा की जाएगी। विभाग का कहना है कि इस बार वाहनों की प्रदर्शनी के लिए अधिकतर कंपनियों को जोड़ने का काम किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में होने वाले इस ट्रेड शो की तारीख तय हो गई है। इसका आयोजन 25 से 29 सितंबर तक किया जाएगा। इससे पहले बीते वर्ष करीब 20 कंपनियों ने ट्रेड शो में भाग लिया था। लेकिन इस वर्ष बड़े ब्रांड्स पर भी फोकस किया जाएगा। एआरटीओ सियाराम वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष ट्रेड शो में लोग काफी उत्साहित दिखे थे। उसी को ध्यान में रखते हुए इस बार ट्रेड शो की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें