कई जगहों पर बिजली के खंभे बने जानलेवा
नोएडा। 97 करोड़ खर्च करने के बाद भी बिजली का ढांचा ध्वस्त है। उपभोक्ताओं को आपूर्ति देने में तो निगम नाकाम हो रहा है साथ ही जानलेवा भी साबित हो सकता है। शहर के कई जगहों पर बिजली के खंभे नीचे से गल चुके हैं। निगम के अधिकारियोंं ने इन बिजली के खंभों को बदलने की जहमत नहीं की। सेक्टर-51 में बिजली का खंभा हवा में झूल रहा है। यह खंभा जमीन पर नहीं है अन्य खंभा और केबल के सहारे हवा में है। सेक्टर-18 में तारों का जाल जमीन पर ही बना हुआ है। निठारी गांव में भी बिजली का खंभा तिरछा हो गया है। सेक्टर-76 में भी सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा तिरछा हो गया है। आंधी-बारिश के मौसम में ये बिजली के खंभे जानलेवा हो सकते हैं। ब्यूरो