यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के बुंदेलखंड गांव में बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में शिकायत देकर अपने ही सौतेले भाई और उसके बेटों को नामजद कराया है। लखनऊ के फूलबाग निवासी लक्ष्मीकांत सिंह ने बताया कि जेवर में उनका मकान है। जिसका ताला तोड़कर उनके ही सौतेले भाई और उनके परिवार ने घर के अंदर रखा कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पैतृक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का भी आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आनंद सिंह और उनके तीनों बेटे गौरव, विपिन व नितेश को नामजद किया है।