फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्राम पंचायत सदस्यों की 42 सीटों पर होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायतों की रिक्त सीटों पर चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। आगामी 20 नवंबर को चुनाव कराए जाएंगे।डोईवाला ब्लाॅक में ग्राम पंचायत की 42 सीटें रिक्त हैं, जिसमें एक सीट त्यागपत्र देने के कारण खाली हुई है। जबकि 41 सीटों पर नामांकन नहीं होने से सीटें खाली रह गई थी। एडीओ पंचायत राजेश नेगी ने बताया कि दूधली, सिमलास ग्रांट, नांगल ज्वालापुर, बडोवाला, कालूवाला, बागाी, रखवाला गांव, कोडसी, भोगपुर, रानीपोखरी मौजा, लिस्ट्राबाद, रैनापुर ग्रांट, सांरगधरवाला, प्रतीतनगर, गढ़ी मयकचक, खदरीखड़क माफ, श्यामपुर, जोगीवाला माफी ग्राम पंचायतों की कुल 42 सीटें रिक्त होने के कारण इन पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है। 13 और 14 नवंबर को नामांकन पत्रों को जमा कराया जाएगा। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच, 16 नवंबर को 10 से 3 बजे तक नाम वापसी, तीन बजे से चुनाव चिह्न आवंटन के बाद 20 नवंबर को मतदान और 22 नवंबर को मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें