पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मलदहिया में जिलास्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। इसका विषय वर्तमान जीवन प्रणाली एवं पनपता अवसाद रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीआईओएस भोलेंद्र प्रताप सिंह ने की। प्रधानाचार्या निशा यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिले के कुल 14 विद्यालय के 28 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें महामना मालवीय इंटर कॉलेज की छात्रा प्रियंका यादव और श्वेता पटेल पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं कृतिका वर्मा और प्रज्ञा पांडेय और तीसरे स्थान पर पीएम श्री राष्ट्रीय बालिका इंटर कॉलेज चोलापुर की छात्राएं सिमरन और कनकलता रहीं। निर्णायक मंडल डॉ. श्रद्धानंद, हरगोविंद पुरी एवं डॉ. गायत्री रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्या निशा यादव ने किया। इस मौके पर निशा मिश्रा, रजनी द्विवेदी, पूनम चौधरी, रेखा पटेल, रेनू यादव मौजूद रहीं।