नोएडा। सेक्टर-134 स्थित जेपी ग्रीन्स कॉसमॉस सोसाइटी में 10 अक्टूबर को एओए के चौथे कार्यकाल (2026-27) के लिए चुनाव संपन्न हुए। नौ पदों के लिए तीन टीमों के 22 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। चुनाव में हेल्पिंग हैंड टीम ने सभी नौ सीटों पर जीत दर्ज कर क्लीन स्वीप किया। निर्वाचित सदस्यों में एल. गिरिजा देवी, बृजेश सिंह, अभिजीत कुमार, संजय सोलंकी, अरुण कुमार शर्मा, वीआरके माथुर, गुरुदत्त दुरेजा, मंगू सिंह त्यागी और सुभाष शर्मा शामिल हैं। ब्यूरो