फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी, नोएडा में लगा लंबा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी, नोएडा में लगा लंबा जाम
विज्ञापन

नोएडा। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले ही बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसका असर शुक्रवार को नोएडा की सड़कों पर देखने को मिला। दिल्ली-नोएडा लिंक रोड पर दिनभर लोग लंबे जाम से जूझते रहे। चिल्ला रेगुलेटर कट से एक्सप्रेसवे तक करीब पांच किलोमीटर तक वाहन लंबी कतारों में रेंगते दिखे। इसका असर डीएनडी फ्लाईवे और फिल्म सिटी फ्लाईओवर पर भी दिखाई दिया। कालिंदी कुंज मार्ग बंद होने की वजह से लिंक रोड पर पहले ही वाहनों का बेतहाशा दबाव बढ़ा हुआ है। दिल्ली की सीमा पर वाहनों की चेकिंग से समस्या और ज्यादा बढ़ा गई। इसकी वजह से सुबह 8 बजे से ही वाहनों की रफ्तार थमनी शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक लिंक रोड पर भारी परेशानी का सामना लोगों को करना पड़ा। दोपहर में थोड़ी राहत मिली, लेकिन शाम पांच बजे के बाद एक बार फिर लंबे जाम ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। ग्रेटर नोएडा की तरफ से आने वाले वाहन सेक्टर-125 के पास आकर जाम में फंस गए और करीब पांच किलोमीटर तक रेंग रेंगकर चिल्ला रेगुलेटर पहुंचे। पांच मिनट की दूरी तय करने में लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक समय गंवाना पड़ा। जो लोग डीएनडी फ्लाईवे के रास्ते दिल्ली की ओर रवाना हुए, वो टोल पार करने के बाद लंबे जाम में फंस गए और आश्रम फ्लाईओवर तक जाम से जूझते रहे। फिल्म सिटी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली जाने वाले वाहनों की लंबी कतार जीआईपी मॉल से ही लगनी शुरू हो गई। हालांकि, शनिवार को भी दिल्ली की सीमाएं सील रहेंगी, लेकिन अवकाश की वजह थोड़ी राहत मिल सकती है।
11 वीआईपी शहर में, जाम तो लगना ही था
एक तरफ दिल्ली में प्रवेश के लिए लोगों को लंबे जाम का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली से नोएडा आने वालों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दरअसल, शुक्रवार से ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट में आयोजित ऑटो एक्सपो आम दर्शकों के लिए खोल दिया गया। साथ ही, अलग-अलग कार्यक्रमों और नोएडा के रास्ते आगरा की तरफ जाने वाले 11 वीआईपी के काफिले को निकालने के लिए पुलिस को जगह-जगह ट्रैफिक रोकना पड़ा। इसका असर भी लिंक रोड पर चिल्ला रेगुलेटर से महामाया फ्लाईओवर तक दिखाई दिया। शाम होने पर दिल्ली वाले जब वापस लौटने शुरू हुए तो ग्रेनो से दिल्ली वाले रूट पर जबरदस्त वाहनों का दबाव बढ़ गया। कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाले भी डीएनडी की तरफ व अन्य मार्गों की से गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी एंट्री प्वाइंट पर चरमराई व्यवस्था
दिल्ली चुनाव से पहले सभी सीमाओं को सील कर दिया गया था। इसके चलते न्यू अशोक नगर, कोंडली, वसुंधरा, झुंडपुरा आदि के रास्ते दिल्ली जाने वालों को जाम का सामना करना पड़ा। दिनभर ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी स्थिति का जायजा लेते रहे। हालांकि, लिंक रोड पर ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें