फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हेमिस्पेयर सोसाइटी में चुनावी बिगुल, 7 अगस्त को नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर-27 स्थित हेमिस्पेयर सोसाइटी में नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। पुरानी समिति ने अनिल अग्रवाल और एस.सी. राठी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। दोनों चुनाव अधिकारी पूरी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। मतदाता सूची जारी कर दी गई है और निवासियों को निर्धारित समय में आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। चुनाव अधिकारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे। अधिकारियों ने सभी निवासियों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें