फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चुनाव के बाद आम जनता को भूल जाते हैं जनप्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के बाद आम जनता को भूल जाते हैं जनप्रतिनिधि
विज्ञापन

तनाजा गांव में किसानों ने बैठक करके तय की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी

रबूपुरा संवाद। सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है लेकिन एयरपोर्ट की जमीन के असली मालिक किसान को उनका हक नहीं मिला है। युवा रोजगार के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। यह बातें रविवार को तनाजा गांव में हुई किसानों की बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन कृषक शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष अमन ठाकुर ने कहीं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि चुनाव के बाद आम जनता को भूल जाते हैं। कई महीने से किसानों का धरना चल रहा है लेकिन उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिक्षित युवा रोजगार के लिए चक्कर काट रहा है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सरकार के सामने किसानों की समस्याओं को उठाना होगा। इसके बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। इसमें रोहतास फौजी को सैनिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें