फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रेलवे लाइन पर मिला बुजुर्ग का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। रेलवे स्टेशन दादरी के समीप रेलवे लाइन पर बुजुर्ग का शव मिला है, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जीआरपी पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद दानिश ने बताया कि रेलवे लाइन पर 65 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। लाइन की जांच करने पहुंचे ट्रैकमैन आशीष कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव के पास से कोई आईडी नहीं मिली है। जेब से दिल्ली के शाहदरा से दादरी तक का टिकट मिला है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन जानकारी नहीं मिली। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें