फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल

Wed, 15 Oct 2025 12:57 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र के रेलवे रोड पर निरंकारी भवन के पास बाइक की टक्कर से बुजुर्ग राहगीर घायल हो गया। घायल के बयान पर पुलिस ने बाइक चालक को नामजद कर लिया। शिकायत में मॉडल कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय कृष्णलाल ने बताया कि वह 11 अक्तूबर की शाम रेलवे रोड पर निरंकारी भवन के पास सामान लेने आए थे। इसी दौरान एक बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक की पहचान रजत के रूप में की है। संवाद
विज्ञापन


सिर में डंडा मारा, चार नामजद
यमुनानगर। थाना शहर यमुनानगर क्षेत्र में गीता भवन मंदिर के सामने छोटी लाइन पर चार लोगों ने युवक के सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों लोगों को विभिन्न धाराओं में नामजद कर लिया। शिकायत में छोटी लाइन निवासी अजय कुमार ने बताया कि उनके 41 वर्षीय भाई संदीप 12 अक्तूबर की दोपहर करीब तीन बजे पास में किसी काम गया था। वहां पड़ोस के रोहित, मोहित, साकेत, महक ने संदीप से किसी बात पर कहासुनी करने लगे। इसके कुछ देर बाद संदीप पर इन चारों ने डंडों से हमला कर दिया। संदीप के सिर में डंडा मार उसे घायल कर दिया। संवाद
पांसरा गांव में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी
यमुनानगर। थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र के पांसरा गांव में ट्रैक्टर की बैटरी चोरी हो गई। इसमें पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में उत्तरप्रदेश के जिला सहारनपुर के नन्हेडा निवासी सुहेल ने बताया कि वह 12 अक्तूबर को ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर गांव पांसरा में इंडियन वुड फैक्टरी आए थे। रात में फैक्टरी के बाहर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़े थे, जिसमें से कोई बैटरी चोरी कर ले गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें