अंबाला। ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसलने से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। घायल को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया और यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चंडीगढ़ भेज दिया। आरपीएफ के प्रभारी रविंदर सिंह ने बताया कि सुबह लगभग 10:40 बजे प्लेटफार्म नंबर तीन पर ट्रेन नंबर 14680 अमृतसर-दिल्ली आई थी जोकि कुछ देर ठहरने के बाद जब चलने लगी तो एक बुजुर्ग ने चलती ट्रेन में सवार होने की कोशिश की थी और इस दौरान हादसा हो गया। संवाद