फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उधार के रुपये वापस मांगने पर बुजुर्ग से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार के रुपये वापस मांगने पर बुजुर्ग से मारपीट
विज्ञापन

बेटे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज, गोली चलाने का भी आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अच्छेजा बुजुर्ग में उधार के रुपये वापस मांगना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। दबंग ने घर आकर उनके साथ मारपीट की। बेटे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने मारपीट के साथ फायरिंग भी की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अहमद ने बताया कि 12 मार्च को उसके पिता आसिफ कार लेकर एक व्यक्ति को बस तक छोड़ने गए थे। पिता के गांव निवासी इंतजाम पर उधारी के रुपये थे। घर वापस लौटते वक्त रास्ते में खड़े इंतजाम से पिता ने उधारी के रूपये मांगे। आरोप है कि इंतजाम ने पिता के साथ गाली गलौज कर रुपये देने से मना कर दिया। पिता घर वापस आ गए। कुछ देर बाद ही आरोपी अन्य लोगों के साथ उनके घर आ गया और मार्केट की दुकानों में तोड़फोड़ की। पिता और भाई आतिफ के साथ मारपीट कर हवाई फायरिंग की। जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी वहां से भाग निकले। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने इंतजार, इंतजाम, अफजल, फजरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी मनोज चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें