फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडिंग: बुजुर्ग दंपती हत्याकांड के मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : Grnoida
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-2 में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के चचेरे भाई नरेंद्र नाथ (72) व भाभी सुमन नाथ (64) के घर में घुसकर हत्या और लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को पुलिस से मुठभेड़ में गोली लगी है।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी रोहित वाल्मीकि और साथी सुभाष पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। मंगलवार रात डाढ़ा गोलचक्कर के पास अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अधिवक्ता से संपर्क करने जाने के दौरान हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों के कब्जे से बुजुर्ग दंपती के घर से लूटी गई नेपाल आदि देशों की विदेशी करेंसी, आभूषण, चोरी की बाइक, दो मोबाइल व तमंचा बरामद किया गया है।
डीसीपी राजेश कुमार सिंह और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि रविवार को वारदात के आरोपी देव शर्मा और विशन भदौरिया को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि उनके साथ ही ग्वालियर से अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के दातो की नगलिया निवासी रोहित और महोबा के नरवारा गांव के सुभाष भी अदालत में आत्मसमर्पण के लिए ग्रेनो आए थे।
विज्ञापन

आरोपियों पास मौजूद बाइक व मोबाइल नंबर की भी जानकारी दी थी। आरोपियों के नंबर स्विच ऑफ थे, लेकिन जैसे ही आरोपी ने मोबाइल कुछ देर के लिए ऑन किया। पुलिस आरोपियों की घेराबंदी में जुट गई। डाढ़ा गोलचक्कर के सामने जा रही सर्विस रोड पर आरोपियों से मुठभेड़ हुई। इसमें दोनों पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।
रोहित गुर्जर के नाम से था फेसबुक आईडी, खुलेंगी कई वारदात
पुलिस के मुताबिक, रोहित कम उम्र ही चोरी, लूट आदि की वारदात करने लगा। आरोपी का सपना अधिक से अधिक धन एकत्रित कर ऐश करना था। आरोपी ने नाम और जाति छुपाते हुए सभी को अपना नाम पेडी गुर्जर और रॉकी गुर्जर बताना शुरू कर दिया। रोहित गुर्जर के नाम से फेसबुक आईडी भी बनाई थी। आरोपी ने गिरोह बना रखा था। गिरोह ने बीटा-2 थाना क्षेत्र व शहर में कई बाइक चोरी, मोबाइल लूट, दुकानों में चोरी आदि वारदात की हैं।
भागते-छिपते रहे आरोपी
आरोपी वारदात करने के बाद से ही भागते छिपते रहे। रविवार को ग्रेनो में आने के बाद भी एक जगह अधिक देर नहीं रुक रहे थे। आरोपी बार-बार जगह बदल रहे थे। पुलिस ने दावा किया है कि बुजुुर्ग दंपती के घर से लूटे गए सभी आभूषण बरामद किए गए हैं। केवल एक कंगन बरामद नहीं हो पाया है। आरोपी कंगन के संबंध में एक दूसरे पर टालमटोल कर रहे हैं। आरोपी किसी आभूषण को बेच नहीं पाए थे।

पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश ।- फोटो : Grnoida

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें