फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गेस्टहाउस से पकड़े आठ युवक-युवतियां, एक कूदकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गेस्टहाउस से पकड़े आठ युवक-युवतियां, एक कूदकर भागी
विज्ञापन

- लोगों का आरोप बच्चियों को लाकर करते थे अनैतिक कृत्य

- शांति भंग में कार्रवाई कर मामला निपटाने का लगा आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जेवर। कस्बे के झाजर रोड आवासीय क्षेत्र स्थित गेस्ट हाउस में स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को छापा मार कर आठ युवक और युवतियों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान एक युवती दीवार कूदकर भाग गई। आरोप है कि पुलिस ने शांति भंग में कार्रवाई कर मामले को निपटा दिया। निवासियों का आरोप है कि पुलिस की मिलीभगत से लगभग दस होटल व गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्य हो रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में चलाए जा रहे गेस्ट हाउस के पास सराय एक्ट का रजिस्ट्रेशन नहीं है। इसके बाद आसपास के युवक युवतियों को बिना किसी पहचान पत्र के रुकने के लिए कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं। जिससे आसपास रहने वाले लोगों पर गलत असर पड़ता है। लोगों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गेस्ट हाउस में अश्लीलता हो रही है। युवक नाबालिग लड़कियों को भी होटल गेस्ट हाउस में लाते हैं। शनिवार को पुलिस के उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गेस्ट हाउस से आठ से अधिक जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में मिले। जिनमें से पुलिस पुरुषों को अपने साथ ले गई। लड़की व महिलाओं को घर भेज दिया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गेस्ट हाउस में 500 मीटर दूर घर वाले लोगो को भी कमरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन








स्थानीय लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की गई थी। गेस्ट हाउस से कुछ लोगों को पकड़ा गया है। किसी भी होटल, गेस्ट हाउस या धर्मशाला का सराय एक्ट में पंजीकरण आवश्यक है। क्षेत्र के सभी होटल और गेस्ट हाउस की जांच कराई जाएगी। जांच में कमी पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी।



प्रवीण कुमार सिंह, साहयक पुलिस आयुक्त जेवर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें