फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेना के जवान की केरल में मौत, ग्रेनो में हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

सेना के जवान की केरल में मौत, ग्रेनो में हत्या का केस दर्ज
- सेना के अफसर पर फर्जीवाड़ा कराने का दबाव बनाने का का आरोप
- बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी के प्रयास से दोबारा हुआ पोस्टमार्टम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खेड़ी भनौता गांव निवासी सेना के जवान सुनील कुमार (40) की केरल में संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में सूरजपुर कोतवाली में हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि शव लेने केरल पहुंचने पर परिजन से अभद्रता की गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आने पर परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश भाटी देवटा की मदद से जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों से न्याय की मांग की। इसके बाद जवान के शव का फिर से पोस्टमार्टम किया गया। मामले में सूरजपुर कोतवाली में अज्ञात अधिकारियों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है।
सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में खेड़ी भनौता गांव के सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि उनके भाई सुनील कुमार भारतीय सेना में केरल के कन्नूर में हवलदार क्लर्क के पद पर तैनात थे। छह फरवरी की सुबह सुनील के परिजन को कॉल कर जानकारी दी गई कि उन्होंने आत्महत्या कर ली है। परिजन सूचना पर केरल पहुंचे। आरोप है कि कर्नल आरएस बरोडे व सिविल सुपरिडेंट राधा कृष्ण वित्तीय फर्जीवाड़ा करने का दबाव सुनील पर बनाते थे। फर्जीवाड़ा करने से इन्कार करने पर उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

शरीर पर थे चोट के निशान
आरोप है कि जब परिजन शव लेने पहुंचे तो देखा सुनील की आंख वह शरीर के अन्य हिस्सों से खून निकल रहा था। शरीर पर चोट के निशान थे। जिस फंदे से खुदकुशी करने की बात कही गई, उसमें गांठ केरला स्टाइल में लगी थी। इससे परिजन को हत्या का शक हुआ। शव मांगने पर परिजन को नहीं दिया गया। परिजन ने अभद्रता का भी आरोप लगाया है।

वाइस रिकार्डिंग में कैद है उत्पीड़न की कहानी
परिजन का कहना है कि सुनील ने अपने भाई को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी दी थी। सुनील ने अपने भाई को बताया था कि उस पर फर्जीवाड़ा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। वह इससे इन्कार कर रहा है तो कोर्ट मार्शल की धमकी दी जा रही है। इसकी वॉइस रिकार्डिंग भी परिजन के पास मौजूद है।
शहीद का दर्जा मिलने का आश्वासन
सेना के जवान सुनील कुमार के परिजन को न्याय दिलाने के लिए जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों से मुलाकात की गई। अधिकारियों ने इस मामले को गंभीरता से लेकर पैनल गठित कर सुनील के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद हत्या का केस दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी से सुनील कुमार को शहीद का दर्जा देने की मांग की गई। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

- उमेश भाटी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि
परिजन की शिकायत पर केस दर्ज कर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी फंदे से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर दो जगह घिसट या खरोंच के निशान हैं। कोई गहरी चोट नहीं है।
- सुमित शुक्ला, एसीपी-3 सेंट्रल जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें