नोएडा। कोतवाली फेज टू क्षेत्र से आठ साल की बच्ची चार दिनों से लापता है। परिजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। फेज टू निवासी महिला ने बताया कि 25 नवंबर को बेटी को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इससे बेटी नाराज हो गई। अगले दिन सुबह घर से बिना बताए निकल गई। कोतवाली प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की टीम लगाई गई है। ब्यूरो