फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूल और निवासी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-41 में गली से स्कूल बस निकालने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के विवाद में स्कूल प्रबंधन और दूसरे पक्ष ने कोतवाली सेक्टर-39 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नोएडा सेक्टर-41 निवासी डॉ. दीपक राय ने शिकायत की है कि घर के पास गली छोटी होने के बाद भी श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की बस निकलती है। तेज रफ्तार से बस निकलने से हादसे की आशंका रहती है। आरोप है कि बस से कार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। 26 नवंबर को बस चालक ने उनके घर के सामने नुकसान पहुंचाया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। स्कूल प्रधानाचार्य ऋतु श्रीवास्तव ने शिकायत की है कि 26 नवंबर को गली से स्कूल बस निकलने के दौरान डॉ. दीपक ने विरोध जताया। सड़क पर लेटकर बस का मार्ग अवरूद्ध किया। इसका विरोध करने पर स्कूलकर्मी से अभद्रता की। एसीपी प्रवीण सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें