फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ साल की बच्ची को पालतू कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोप, मां के साथ गली से गुजर रही थी मासूम, मालकिन ने कुत्ते का पट्टा खोला...
विज्ञापन


-जगतपुरी इलाके की घटना, आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिला के जगतपुरी इलाके में आठ साल की मासूम बच्ची को कुत्ते ने काट लिया। बच्ची को जख्मी हालत में हेडगेवार अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में, वहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



पुलिस के मुताबिक, न्यू गोविंदपुरा निवासी ज्योति वर्मा (39) करीब 8:45 बजे अपनी आठ साल की बेटी और छोटे बेटे को लेकर अपनी गली से गुजर रही थी। बेटे का हाथ पकड़ कर वह आगे चल रही थी। बच्ची अपनी मां के पीछे-पीछे आ रही थी। आरोप है कि पड़ोस की गली में रहने वाली एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़ी थी। कुत्ते के गले में पट्टा लगा हुआ था। आरोपी महिला ने अचानक पालतू कुत्ते के गले का पट्टा खोल दिया। मासूम बच्ची को देखकर कुत्ता आक्रामक हो गया और उसके दोनों पैरों में बुरी तरह काट दिया। मासूम दर्द से चिल्लाती रही, लेकिन कुत्ता उसे काटता रहा और उसकी मालकिन देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में किसी तरह बच्ची को कुत्ते के चंगुल से आजाद किया गया। तब तक कुत्ता उसे लहूलुहान कर चुका था। बेटी के पैर से खून निकलता देखकर उसकी मां घबरा गई। अपने छोटे बेटे के साथ अपनी बच्ची को लेकर घबराई मां घर पहुंची। घर पहुंचने पर पिता ने जब बेटी के पैर से खून निकलता देखा तो उसने तुरंत पुलिस को फोन कर इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत हेडगेवार अस्पताल लेकर गई, जहां बच्ची का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके डॉक्टर ने बच्ची को रेबीज का टीका लगवाने के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें