ग्रेटर नोएडा(संवाद)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना को 100 साल पूरे होने पर 2025 को शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। 28 सितंबर से 5 अक्टूबर तक गौतमबुद्धनगर की 94 बस्ती, मंडलों पर पथ संचलन के कार्यक्रम आयोजित किए गये। इनमें आठ हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में सह प्रांत प्रचार प्रमुख आनंद ने संघ की 100 साल की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में उसके योगदान पर प्रकाश डाला। अखिल भारतीय अधिकारी रूपेश ने पंच परिवर्तन के माध्यम से देश और विश्व को एक बेहतर दिशा देने की संभावनाओं पर विचार रखे। क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख तपन ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र का वर्णन करते हुए बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया। प्रांत के सह बौद्धिक प्रमुख सुनील, प्रांत के शारीरिक प्रमुख राजेश ने अपने विचार रखे। संघ के कार्यो की जानकारी दी।