फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मंडल तैराकी में जिले के आठ खिलाड़ी होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएड (संवाद)। बिसरख स्थित ओलंपिया स्विमिंग अकादमी में सोमवर को मंडल स्तरीय तैराकी के ट्रायल कराए गए। इसमें हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के सब-जूनियर बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले गौतमबुद्धनगर के आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी 14 से 16 अगस्त तक अयोध्या के डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय संकुल में होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि मंडल स्तर पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में सात्विक कुमार सिंह 50 और 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर बैकस्ट्रोक, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर बटरफ्लाई में हिस्सा लेंगे। रुद्राक्ष सुंद्रियाल 50, 100, 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में खेलेंगे। लक्षित चिकारा 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक और 100 और 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में हिस्सा लेंगे। मुग्धा गुप्ता 50 और 100 मीटर फ्रीस्टाइल के साथ 50, 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में उतरेंगी। तृषा सिंह 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 50, 100 और 200 मीटर बटरफ्लाई में हिस्सा लेंगी। यशिका त्यागी 100 और 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में खेलेंगी। अहाना चौधरी 100 और 200 मीटर फ्रीस्टाइल एवं 100 और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में हिस्सा लेंगी। वहीं जैजलिन अग्रवाल 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। खिलाड़ियों का चयन समिति के सदस्य देशवाल, तरुण डागर, यामिनी और राजू ने किया। अब सभी चयनित खिलाड़ियों की नजर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें