ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट की कई सोसाइटियों में सोमवार को कुछ घंटों के लिए पानी का प्रेशर कम रहने से निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इको विलेज-3 के ए9, डी12, डी14, डी4 और डी7 टावरों में पानी का प्रेशर सामान्य से कम रहा, वहीं महागुण माईवुड्स सोसाइटी में भी कम प्रेशर के कारण खासकर ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोगों को परेशानी हुई। इको विलेज-2 के निवासी राजकुमार ने बताया कि रविवार को सी4 टावर में भी कुछ समय के लिए पानी का प्रेशर काफी कम रहा ,लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गया। वहीं महागुण माईवुड्स निवासी अनिल वर्मा ने बताया कि प्रेशर कम होने के कारण ऊपरी मंजिलों तक पर्याप्त पानी पहुंचने में परेशानी हुई। हालांकि बाद में प्रेशर सामान्य हो गया।