फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गोबर डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Mon, 20 Oct 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नैमिषारण्य। तेलियानी गांव में दो पक्षों में गोबर डालने को लेकर रविवार को विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तेलियानी निवासी केशव (50) का गांव के शिवराम से गोबर डालने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नैमिषारण्य पीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्रथम पक्ष से केशव (50), सौरभ (25), रजनीकांत (29), फूलवासा व दूसरे पक्ष से रामप्यारी, लक्ष्मण (35), लक्ष्मी (23) व शिवप्रसाद (52) घायल हो गए।
पीएचसी से रामप्यारी, लक्ष्मी, लक्ष्मण, केशव, रजनीकांत व फूलवासा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी पंकज तिवारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें