ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर में प्राधिकरण ने अवैध रूप से बन रहीं आठ आवासीय बहुमंजिला बिल्डिंग सील की हैं। बिना मानचित्र स्वीकृत कराए और अनुमति के इमारतों का निर्माण चालू था। यहां 100 से अधिक फ्लैट बनाए गए हैं। इस निर्माण को लेकर पूर्व में ग्रेनो प्राधिकरण एफआईआर भी बिल्डर के खिलाफ करा चुका है। सीईओ एनजी रवि कुमार के आदेश पर प्राधिकरण के भूलेख और परियोजना विभाग ने बृहस्पतिवार सुबह कार्रवाई की। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि बिना अनुमति निर्माण कराया गया।