फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आठ खिलाड़ी जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


-राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर हुआ चयन, जिले के वुशू कोच अमित रोसा को मिली है यूपी टीम की कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के आठ खिलाड़ी तमिलनाडु में आयोजित होने वाली 25वीं जूनियर नेशनल वूशु चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। प्रतियोगिता 28 अक्तूबर से दो नवंबर 2026 तक चेन्नई स्थित जेपीआर विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। सोमवार को राज्य स्तरीय शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करने के बाद उत्तर प्रदेश टीम का गठन किया गया।
जिला वूशु एसोसिएशन के सचिव अजय शर्मा ने बताया कि जिले के खिलाड़ी लगातार वूशु में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन उनकी मेहनत और प्रशिक्षण का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बालक-बालिका वर्ग में दिखाएंगे दमखम : बालिका वर्ग की सांडा स्पर्धा में बिसनूली गांव की प्रतिभा 52 किलोग्राम, रूपवास की प्रियांशी 56 किलोग्राम और धूम मानिकपुर की कीर्ति 65 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेंगी। ताओलू की ताइजिकुवान स्पर्धा में हितेशी गुप्ता जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बालक वर्ग की सांडा स्पर्धा में दादरी के यश शिशोदिया 45 किलोग्राम, बिसनूली के मयंक रोसा 60 किलोग्राम और अंशुल भाटी 65 किलोग्राम भार वर्ग में उतरेंगे। वहीं, दादरी के पल्ला गांव के आदित्य भाटी 90 किलोग्राम भार वर्ग में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन

अमित रोसा को यूपी टीम की जिम्मेदारी : जिला वूशु कोच अमित रोसा को उत्तर प्रदेश टीम का कोच नियुक्त किया गया है। बिसनूली गांव निवासी अमित लंबे समय से जिले के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। वह खिलाड़ियों की तकनीक सुधारने, उनकी क्षमता निखारने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर ध्यान देते हैं। उनके मार्गदर्शन में चयनित खिलाड़ी चेन्नई में मुकाबलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें