फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पहले दिन आठ किशोरियों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
तावड़ू। जिले में तेजी से बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत कर दी गई है। पहले दिन आठ 14 वर्षीय किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके लगाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को तावडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एसडीएम जितेंद्र गर्ग ने किशोरियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिक से अधिक टीकाकरण के लिए प्रेरित किया। डॉ. निहाल सिंह सोलंकी ने बताया कि पहले दिन आठ 14 साल की बच्चियों का टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि अब निजी और सरकारी विद्यालयों में जाकर यह जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जाएगा और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा। टीकाकरण का उद्देश्य नाबालिक किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर एचपीवी टीकाकरण अभियान में एमथ्रीएम संस्था के ट्रस्टी डा. ऐश्वर्य महाजन के साथ मंडी यूनियन के प्रधान संजय गोयल, नगर पालिका वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज सहित अन्य पार्षद गण उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें