फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी रूट पर सिटी ई-बस चलाने की कवायद शुरू, जल्द होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दादरी से परी चौक के बीच सिटी ई-बसों के दोबारा संचालन की कवायद शुरू हो गई है। रूट पर बसों के संचालन में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए जल्द ही दोबारा सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में रास्ते में आने वाली बाधाओं को देखा जाएगा। सब कुछ ठीक मिलने पर रूट पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। परी चौक से सूरजपुर होते हुए दादरी के बीच करीब एक माह पहले सिटी ई-बसों का संचालन शुरू किया गया था। दो दिन चलने के बाद बस सेवा बंद कर दी गई। तिलपता में कंटेनर डिपो के सामने सड़क खराब होने और दादरी तिराहे पर बसों के मोड़ने में परेशानी को इसकी वजह बताया गया था। जबकि दादरी बस स्टैंड के अंदर मुडने और खडी होने का स्थान मौजूद है। जिसमें रोडवेज की बसें आराम से खडी होती है। शुरुआती दो दिनों में बसों में 50 प्रतिशत से अधिक सवारियां मिली थीं। इसके बाद संचालन से जुड़ी दिक्कतों की जानकारी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को देकर रूट पर बसें भेजना बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन






चालक और परिचालक दादरी रूट पर बस ले जाने में परेशानी जता रहे हैं। उनकी ओर से बताई गई समस्याओं की मौके पर जाकर जांच की जाएगी। इसके लिए जल्द सर्वे कराया जाएगा। सर्वे में बस संचालन में किसी तरह की बाधा नहीं मिलने पर रूट पर ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।- राजेश वर्मा एआरएम ई-बस डिपो नोएडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें