फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिला अस्पताल में शुरू हुई ईईजी जांच, विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्गी, बेहोशी के दौरे समेत कई मानसिक विकारों का इलाज हुआ आसान
विज्ञापन

70 रुपये में होगी जांच
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिला अस्पताल में मंगलवार को ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम) जांच सुविधा की औपचारिक शुरुआत हो गई है। विधायक पंकज सिंह ने इसका उद्घाटन किया। इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को मिर्गी, नींद से जुड़ी समस्याएं, लगातार सिरदर्द, बेहोशी के दौरे, मानसिक विकारों और मस्तिष्क की गतिविधियों से संबंधित बीमारियों का बेहतर निदान मिल सकेगा।
जरूरतमंद मरीजों को बुधवार से जांच के लिए अपॉइंटमेंट मिलना शुरू हो जाएगा। हालांकि जांच अगले सप्ताह से होगी। ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राम) एक परीक्षण है जो मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि को मापता और रिकॉर्ड करता है। इस प्रक्रिया में सिर पर इलेक्ट्रोड लगाए जाते हैं जो मस्तिष्क की विद्युत तरंगों को कैप्चर करते हैं, जिन्हें बाद में कंप्यूटर पर ग्राफ के रूप में देखा जाता है। यह मिर्गी, नींद संबंधी विकार, मस्तिष्क ट्यूमर और सिर की चोट के कारण होने वाली क्षति जैसी स्थितियों का निदान करने में मदद करता है।
विज्ञापन

अब तक इस जांच के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा था, जहां जांच के लिए कई गुना अधिक खर्च करना पड़ रहा था। जबकि जिला अस्पताल में अब मात्र 70 रुपये में जांच होगी।
मनोचिकित्सक डॉ. स्वाति त्यागी इसकी नोडल अधिकारी नियुक्त की गई हैं। जांच के लिए स्टाफ को एक बार ट्रेनिंग दी जा चुकी है। इसी सप्ताह फिर से ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि बेहतर तरीके से जांच हो सके।
विज्ञापन


विधायक पंकज सिंह ने बताया कि यह मशीन सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत उपलब्ध कराई गई है।

अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय राणा ने बताया कि ईईजी जांच अब नियमित रूप से उपलब्ध रहेगी और इसके लिए केवल 70 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें