फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कक्षा पांच तक के बच्चों का होगा शैक्षिक आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के पढ़ाई के स्तर और शैक्षिक दक्षता को परखने के लिए अब कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों का आकलन किया जाएगा। अभी तक यह व्यवस्था मुख्य रूप से कक्षा एक और दो तक सीमित थी, लेकिन पहली बार इसका दायरा बढ़ाकर कक्षा एक से पांच तक कर दिया गया है। फरवरी 2027 के पहले सप्ताह में सैंपल आकलन कराया जाएगा।
इस प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों की निपुण लक्ष्य आधारित दक्षताओं को परखा जाएगा। इसके लिए एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) अपने-अपने विकासखंड से एक विद्यालय का चयन करेंगे। चयनित विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का शैक्षिक आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि पहली बार कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों का सैंपल आकलन कराया जाएगा। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार इसकी तैयारी की जाएगी। पूरी प्रक्रिया निपुण प्लस एप के माध्यम से संचालित होगी। आकलन में बहुविकल्पीय और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।
बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर एआरपी सीधे एप पर दर्ज करेंगे, जबकि वर्णनात्मक प्रश्नों के जवाब विद्यार्थी ए-फोर शीट पर लिखेंगे। इसके बाद एआरपी निर्धारित मानकों के अनुसार उत्तरों का मूल्यांकन करेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं की तस्वीरों के साथ प्रत्येक प्रश्न में मिले अंक भी एप पर अपलोड किए जाएंगे।
विज्ञापन

आकलन से पहले सभी एआरपी को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि मूल्यांकन की प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी हो सके। इस आकलन के परिणामों के आधार पर निपुण विद्यालय और निपुण विकासखंड घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें