फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षा मंत्री ने नए कार्यालय में लगाया जनता दरबार, सुनी समस्याएं

Sat, 11 Oct 2025 12:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने करवाचौथ के दिन भाजपा के सेक्टर 13-17 स्थित नए कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार लगाया। भाजपा कार्यालय की उद्घाटन के बाद यह आमजन के साथ पहला कार्यक्रम रहा। ढांडा इससे पहले सरकारी विश्राम गृह में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनते थे। उनके सामने करीब 155 लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने अधिकतर मौके पर ही समाधान किया। बाकी को संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार सुबह नौ बजे भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल में जनता दरबार शुरू किया। उन्होंने हर व्यक्ति की समस्याओं को बारीकी से जाना और संबंधित अधिकारी को समाधान के निर्देश दिए। नगर निगम से संयुक्त आयुक्त डॉ. संजय और पुलिस से डीएसपी नवीन संधू पहुंचे। उनके सामने शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर निगम व पंचायत विभाग से संबंधित शिकायत पहुंची। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारी को समस्या समाधान के निर्देश दिए। मंत्री ने ढांडा ने कहा कि जनता दरबार जनता और जनप्रतिनिधि के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। कोई भी नागरिक अपनी समस्या के समाधान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव कर लोगों को बड़ी राहत दी है। जो टैक्स 18 प्रतिशत था वह अब पांच प्रतिशत है। 12 प्रतिशत से पांच और 28 से 18 प्रतिशत पर आ गया है। मंत्री ने कहा कि जीएसटी का लाभ अब सीधे आमजन को मिलेगा। पहले की सरकार ने भारत को स्वावलंबी बनाने की सोची नहीं थी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, बिजली विभाग से अधीक्षण अभियंता धर्म सुहाग, कार्यकारी अभियंता आदित्य कुंडू, निगम से कार्यकारी अभियंता सुमित नरवाल व स्वास्थ्य विभाग से डॉ. केतन भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएस की सुसाइड केस में सरकार गंभीर
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या के मामले में सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद और संवेदनशील है। सरकार के स्तर पर निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने इसमें एसआईटी का गठन किया है। जांच पारदर्शी होगी और इसमें सच्चाई सामने लाई जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने अपना हर वादा पूरा किया है। वे आगे भी लगातार काम कर रहे हैं। वाई पूरण कुमार के परिवार न्याय अवश्य मिलेगा और सच्चाई सामने आने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें