26 तक नहीं कराया पंजीकरण तो होगी कार्रवाई
शिक्षा विभाग ने 12 कोचिंग सेंटरों को भेजा नोटिस
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शिक्षा विभाग ने 12 कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी कर 26 जून तक पंजीकरण कराने व अग्निशमन विभाग से अनापत्ति पत्र लेने के निर्देश दिए हैं। अगर विभाग निर्धारित समय में ऐसा नहीं करता तो कार्रवाई करते हुए सेंटर बंद करा दिए जाएंगे।
दिल्ली में कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। बिना पंजीकरण वाले कोचिंग सेंटर के खिलाफ विभाग अभियान चला रहा है। इसी के तहत सेक्टर-62 जोमब्री कोचिंग सेंटर, वीआईई एप्लाई इमीग्रट एंड स्टडी ओवरसीस, इनिलिगवा इंटरनेशनल स्कूल ऑफ लैंग्वेज, आदि कोटिल्य एकेडमी, टियूट्रोज इंडिया एलिइट एजूकेशन, एलिआईट एडूकोम सेंटर, नेक्सट आईएएस कोचिंग सिविल सर्विसेस, यूनीवर्सल एकेडमी आईआईटी, लकमे अकेडमी, लियूमीन पैरामाउंट, जीएन अकेडमी कोचिंग सेंटर, एबीएआईबी एजूकेशन हब को नोटिस भेजे गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि कोचिंग सेंटरों को 26 जून तक अग्निशमन विभाग से अनापत्ति और शिक्षा विभाग में पंजीकरण कराना होगा। ऐसा नहीं करेंगे तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।