फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकार बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के शारदा स्कूल ऑफ लॉ के प्रो बोनो क्लब की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं सीनियर सिटीजन कार्ड पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके अंतर्गत वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई तथा उनके लिए दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को एल्डरली हेल्पलाइन नंबर 18005993733 के बारे में भी जानकारी दी गई, जिससे वे आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें। इस मौके पर प्रो. डॉ. ऋषिकेश दवे, डॉ. मानवेंद्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें