ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में आर्टिफिशल इंटेलीजेंस (एआई) जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने कहा कि एआई के दौर में हमें साथ चलना होगा। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं तथा संकाय सदस्यों को एआई परिचय, उपयोगिता और एआई की चुनौतियां के बारे में बताया गया। एआई के शैक्षिक जगत में प्रयोग हेतु हैंड्स ऑन एक्टिविटी भी करवाई गई। इस मौके पर डीएलएड प्रशिक्षु , कार्यक्रम नोडल रीना भारतीय,सह नोडल धनराज, निधि, दीक्षा, डॉ. रेनू राइटियस, अर्चना पाण्डे आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो