फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हवाला रैकेट की जांच अब ईडी ने भी की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाला रैकेट की जांच अब ईडी ने भी की शुरू
विज्ञापन


- दस लाख कैश मिलने का मामला, पुलिस व आयकर विभाग की जांच भी जारी
- दस लाख कैश के साथ चार युवकों को किया था गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। दस लाख रुपये के कैश के साथ चार लोगों की गिरफ्तारी में हवाला रैकेट की जांच अब नोएडा कमिश्नरेट पुलिस और आयकर विभाग के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने भी शुरू कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने इसमें प्रारंभिक जानकारी के बाद कई हवाला नेटवर्क को खंगाल रही है। कई और आरोपी भी एजेंसियों के रडार पर हैं।
विज्ञापन


नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने शनिवार रात को चेकिंग के दौरान कार सवार चार युवकों के पास से दस लाख रुपये बरामद किए थे। सेक्टर-37 से पकड़े गए इन युवकों ने कैश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस पर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस व आयकर विभाग की टीम ने जांच की तो हवाला नेटवर्क के बारे में पता चला। पुलिस की जांच में पता चला था कि यह रैकेट विदेशों से हवाला के जरिए रकम मंगाने और पहुंचाने के साथ काले धन को सफेद करने का भी काम करता है। इसमें बाला जी इंजीनियर्स एंड कांस्ट्रक्शन इंजीनियरिंग नामक एक फर्म का नाम भी सामने आया था। इस फर्म के अकाउंट में कई बड़े लेनदेन हुए हैं जो जांच के दायरे में हैं। वहीं जो विदेश से रकम मंगवाने और फिर यहां पहुंचाने की बात है उसका भी दायरा बढ़ता जा रहा है। नोएडा पुलिस ने 6 मई को करनाल निवासी राजीव शर्मा, सोनीपत निवासी संदीप, मेरठ निवासी विशाल व अलवर निवासी विजय गुप्ता को 10 लाख कैश, 28 आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया था। इनमें 25 आधार कार्ड फर्जी निकले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें