फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चाकू के हमले से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चाकू के हमले से घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन


सेक्टर-112 में पड़ोसी युवक ने पांच साल के बच्चे को अगवा कर गले पर धारदार हथियार से किया था वार


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। धारदार हथियार से घायल पांच वर्षीय मासूम बच्चे ने बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान अस्पताल में दमतोड़ दिया। तीन दिन पहले सेक्टर-112 में पड़ोसी ने बच्चे को अगवा कर गले व शरीर पर धारदार हथियार से हमला कर अधमरा कर दिया था। मासूम का इलाज यथार्थ अस्पताल में चल रहा था। वहीं, आरोपी अब तक फरार है।
विज्ञापन


सेक्टर-112 निवासी रंजीत वर्मा और उसकी पत्नी से पड़ोसी दीपक चौरसिया का एक सप्ताह पहले विवाद हुआ था। विवाद के बाद बिग बास्केट में काम करने वाला आरोपी दीपक ने घर के पास से रंजीत के पांच वर्षीय बेटे अजीत को अगवा कर लिया था। इसके बाद उसके गले व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से वार कर अधमरा कर दिया था। बच्चे को भूड़ा कॉलोनी के पास फेंक दिया था। उधर, आरोपी दीपक को कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि बच्चे की मौत इलाज के दौरान हो गई। पुलिस की टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस मामले में आरोपी पर अब हत्या की धारा भी बढ़ाई जाएगी। वहीं घटना के तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन नाराज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें