फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सात फेरों पर भी नाइजीरियाई साइबर गिरोह का ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
सात फेरों पर भी नाइजीरियाई साइबर गिरोह का ग्रहण
विज्ञापन


- वैवाहिक साइट पर ऑनलाइन रिश्ते ढूंढ रहे हैं तो हो जाएं सावधान

- नाइजीरियाई जालसाज प्रोफाइल बदलकर कर युवतियों से कर रहे साइबर ठगी

- वैवाहिक साइट पर शादी का झांसा देकर ठगी के बढ़ रहे मामले

सुशांत समदर्शी

नोएडा। अब सात फेरों पर भी नाइजीरियाई साइबर गिरोह का ग्रहण लग गया है। जी हां। वैवाहिक साइट पर भी साइबर जालसाज फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। खासकर युवतियां इस तरह की ठगी का शिकार हो रही हैं। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में हाल के दिनोंं में इस तरह की कई घटनाएं सामने आई हैं। इनमें लाखों रुपये की जालसाजी की गई है। ऐसे में अगर आप किसी भी वैवाहिक साइट पर ऑनलाइन रिश्ते ढूंढ रहे हैं तो सावधानी जरूर बरतें।

नाईजीरियाई साइबर गिरोह दुनिया भर में अलग-अलग तरीके से साइबर ठगी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से वैवाहिक साइट पर ठगी का ट्रेंड बढ़ गया है। वैवाहिक साइट पर ऑनलाइन रिश्ते जोड़ने का ट्रेंड भी बढ़ा है। ऐसे में इसका फायदा नाइजीरियाई साइबर जालसाज उठा रहे हैं। दरअसल, साइबर जालसाज किसी भी वैवाहिक साइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाते हैं। इसमें अच्छी सी तस्वीर लगाकर बड़ी कंपनियों व विदेश की कंपनियों में बड़े ओहदे पर कार्यरत होने की जानकारी देते हैं। इसके बाद वह भारत की ऐसे युवतियों की प्रोफाइल की तलाश करते हैं जो किसी मल्टीनेशनल कंपनी या अच्छे घर से हो। जालसाज अपनी तरफ से बातचीत शुरू करते हैं और धीरे धीरे अपने जाल में फंसा कर विदेश गिफ्ट, कस्टम ड्यूटी के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर लेते हैं।
विज्ञापन


यूपी साइबर क्राइम के एसपी प्रो. त्रिवेणी सिंह का कहना है कि वैवाहिक साइट साइबर जालसाजी करने वाले अधिकतर जालसाज अफ्रीकी मूल के हैं। वैवाहिक साइट पर इस तरह की जालसाजी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में वैवाहिक साइट पर ठगी से बचने क लिए सावधानी बहुत आवश्यक है।

यूएन से लेकर विदेशी डॉक्टर व इंजीनियर के नाम पर अधिक प्रोफाइल

साइबर जालसाज ठगी को अंजाम देने के लिए सबसे पहले अलग-अलग वैवाहिक साइट पर फर्जी व आकर्षक प्रोफाइल बनाते हैं। खुद को विदेशी डॉक्टर व बड़ी कंपनियों में इंजीनियर बताते हैं। इसके साथ ही नेवी अधिकारी, पायलट से लेकर बड़ा बिजनेसमैन बताते हैं। हजारों डॉलर तनख्वाह बताते हैं। ऐसे में युवतियां उनके प्रोफाइल देखकर झांसे में आ जाती हैं और अपनी गाढ़ी कमाई लुटा देती हैं।

रजिस्ट्रेशन के नाम पर भी जालसाजी

कुछ साइबर जालसाज अखबारों में विज्ञापन डालकर युवक व युवतियों के प्रोफाइल डालते हैं। इसके बाद जब इनका प्रोफाइल देखकर कोई भी इच्छुक युवक-युवती दिए गए नंबर पर फोन करते हैं तो बताया जाता है कि यह नंबर वैवाहिक साइट का है। अगर आप पांच से लेकर 10-20 हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराते हैं तब विज्ञापन में दिए गए युवक युवती या उसके परिजनों का नंबर दिया जाएगा। ऐसे में इच्छ़ुक लोग कुछ हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं। इसके बाद जालसाज अपना नंबर बंद कर भाग जाते हैं।

ऐसे बरतें सावधानी

- अगर वैवाहिक साइट पर किसी से दोस्ती हुई है और उससे बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ है तो चैटिंग के दौरान अपनी सारी जानकारी उसे नहीं दें. खासकर निजी और बैंकिंग जानकारी देने से बचें।
विज्ञापन

- अगर बातचीत में सामने वाला आपसे गैरजरूरी सवाल करे तो आपको अलर्ट रहने की जरूरत है।
- वैवाहिक साइट पर मिले रिश्तों से अगर पहली बार मिलने जा रहे हैं तो अकेले जाने से बचना चाहिए.
- कभी भी इस तरह के केस में मुलाकात होटल या रेस्टोरेंट में नहीं करके किसी सार्वजनिक स्थान में करें।
-अगर रिश्ते के लिए बातचीत के दौरान सामने वाला किसी तरह से कुछ पैसे मांगे तो फौरन उसे मना कर दें।
- वीजा या कस्टम जैसे मामलों में फंसे होने की बात कहकर पैसे मांगे जाएं तो फौरन मना करें और पुलिस को सूचना दें।

यूरोप में डॉक्टर बता युवती से सात लाख की ठगी

साइबर जालसाजों ने यूरोप में डॉक्टर बताकर नोएडा की एक युवती से सात लाख रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में युवती ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जालसाजों ने युवती को जरूरी दस्तावेज और विदेशी करेंसी भेजने का झांसा देकर ठगी को अंजाम दिया। नोएडा में रहने वाली युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि एक वैवाहिक साइट पर कुछ महीने पहले प्रदीप पाठक नाम के शख्स से बातचीत शुरू हुई। उसने खुद को यूरोप में डॉक्टर बताया। कुछ दिनों बाद आरोपी ने कहा वह जल्द ही इंडिया वापस आकर एक अस्पताल खोलने वाला है। दो दिन बाद आरोपी ने युवती को कॉल कर बताया कि उसने अस्पताल खोलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और विदेशी करेंसी कोरियर से भेजे थे। जिसको कस्टम विभाग ने पकड़ लिया है। इसके एवज में जालसाजों ने युवती से सात लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें