फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eastern Corridor : दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से जुड़ा ईस्टर्न कॉरिडोर, 15 से होगा शुरु

Wed, 03 Aug 2022 06:26 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) ने मंगलवार को ईस्टर्न कॉरिडोर को दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से जोड़ दिया। इसके साथ ही, दिल्ली-एनसीआर अब कोलकाता से सीधे जुड़ गया है। हालांकि, अभी ईस्टर्न कॉरिडोर बिहार तक तैयार है। वहीं, डीएफसीसी ने 15 अगस्त से इसे शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही मोटर रेल और इंजन दौड़ाकर कॉरिडोर पर ट्रायल होगा।

विज्ञापन


कोलकाता से लुधियाना के बीच डीएफसीसी का ईस्टर्न कॉरिडोर बन रहा है। बुलंदशहर के खुर्जा से गौतमबुद्ध नगर के बोड़ाकी तक कॉरिडोर की एक लिंक लाइन तैयार की जा रही है, जो करीब 50 किमी की है। इसका काम लगभग पूरा हो चुका है। इस लाइन को दादरी में दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग से जोड़ने का काम किया जा रहा है। मंगलवार को आठ घंटे का मेगा ब्लॉक लेकर डीएफसीसी ने दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग के सॉफ्टवेयर सिस्टम से ईस्टर्न कॉरिडोर को जोड़ दिया गया है।

इस दौरान दादरी में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बंद रहा। डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि ईस्टर्न कॉरिडोर को जोड़ने के कारण दिल्ली हावड़ा मार्ग पर छह ट्रेनों का रद्द कर दिया गया था। जबकि पांच ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया। सॉफ्टवेयर सिस्टम से जुड़ने के बाद अब कॉरिडोर पर मोटर रेल और इंजन दौड़ाकर ट्रॉयल किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली-एनसीआर के उद्योग को मिलेगी संजीवनी
डीएफसीसी के अफसरों ने 15 अगस्त का खुर्जा से दादरी तक लिंक लाइन को शुरू कर दिया जाएगा। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कराने की तैयारी चल रही है। अगर समय मिला तो शुभारंभ हो जाएगा। ईस्टर्न कॉरिडोर शुरू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर के उद्योग जगत और व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कोलकाता के बंदरगाहों से सीधे जुड़े जाएंगे।
खुर्जा से बोड़ाकी तक ईस्टर्न कॉरिडोर तैयार हो गया है। 15 अगस्त से इसे शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली-एनसीआर का ईस्टर्न कॉरिडोर से जुड़ना बड़ी उपलब्धि साबित होगी।
विज्ञापन

-रणविजय सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर (यातायात एवं व्यापार विकास) डीएफसीसीआईएल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें