नोएडा। खेतान स्कूल में शुक्रवार को भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से बचने के तरीके समझाए गए, ताकि वे भविष्य में सामाजिक सुरक्षा और राष्ट्रीय हित में इसका प्रयोग कर सकें। अभ्यास के दौरान प्रिंसिपल संजीव पी. पूर्नानानी, खेल विभाग के अध्यक्ष ओमदत्त शर्मा समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। प्रिंसिपल सजीव पी. पूर्वानानी ने कहा कि इस तरह के अभ्यास कार्यक्रमों से छात्रों का कौशल विकास होता है और ऐसे प्रशिक्षण से वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होते हैं। ब्यूरो