फोटो
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित आईआईटी रुड़की के कैंपस में ‘कृत्रिम बौद्धिकता से परिवर्तित होते हुए परिदृश्य में सस्टेनेबल कंप्यूटिंग तथा एकीकृत संचार व्यवस्था’ पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के शोधार्थियों, छात्रों, प्राध्यापकों के करीब 250 शोध पत्र चयनित किए गए। सम्मेलन के संयोजक डॉ. एपी श्रीवास्तव व पीयूष शंकर गर्ग ने बताया कि इसमें भविष्य की आवश्यकताओं को समझने और साथ काम करने के महत्वपूर्ण अवसर हैं, जिससे शैक्षिक रिसर्च के व्यवसायिक और ज्यादा उपयोग की अपार संभावनाएं हैं। इस मौके पर अनुराग गोयल, जयंत कृष्णा, डॉक्टर सतीश कुमार सिंह, अनुज तिवारी, अमन कौशिक, वरुण शर्मा, सरोज पटनायक आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो