फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बनकर ई रिक्शा और नकदी लूटी, चालक से कुकर्म भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ताज हाईवे से सवारी बनकर बैठे तीन बदमाशों ने पहले तो चालक से ई रिक्शा और नकदी लूट ली। इसके बाद बदमाशों ने पीड़ित के साथ कुकर्म भी किया, फिर चालक को कोतवाली फेज टू क्षेत्र में फेंक दिया और फरार हो गए। वहीं, मामले में कोतवाली फेज दो और अन्य थाना पुलिस में सीमा विवाद की बात सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, विजय नगर गाजियाबाद निवासी एक युवक की रिक्शा चलाता है। 24 मई को वह ई रिक्शा लेकर ताज हाईवे पर खड़ा था। इसी दौरान तीन बदमाश पहुंचे और सवारी बनकर चार मूर्ति की तरफ चलने के लिए कहा। कुछ दूर आगे बढ़ते ही बदमाशों ने कहा कि सेक्टर-80 तक जाना है।
विज्ञापन

इस पर पीड़ित सेक्टर-80 तक जाने के लिए तैयार हो गया। जब वह ई रिक्शा लेकर गौड़ सिटी मॉल के पास तक पहुंचा तो आरोपियों ने उसे गन्ने का रस पिलाया। आरोप है कि रस पीने के बाद वह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपियों ने ई-रिक्शा और पैसे लूट लिए। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि बदमाशों ने उसके साथ कुकर्म भी किया। जब उसे होश आया तो उसने खुद को सेक्टर-80 के पास पाया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली फेज टू पुलिस को दी, लेकिन वहां से उसे सेक्टर-39 क्षेत्र में घटना होने की बात कहकर लौटा दिया गया। अब तक इस मामले में थानों के बीच सीमा विवाद चल रहा है और रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कपड़े फाड़े
कोतवाली एक्सप्रेसवे क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान आरोपी ने उसके कपड़े फाड़ दिए। जब महिला ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। बुधवार देर शाम हुई इस घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला बुधवार शाम करीब 7:30 बजे पशुओं के लिए भूसा लेने निकली थी, तभी गांव का देशराज उसके पास पहुंच गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और बदसलूकी करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया तो उसके भतीजे समेत अन्य लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। इसके बाद महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी फरवरी में आरोपी ने अश्लील हरकत की थी। आरोपी पति और बच्चों की हत्या की धमकी देता है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें