फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, गांव में तनाव का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, गांव में तनाव का माहौल

-रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर गांव में युवक की हत्या का मामला
-बहुजन शायर अभिषेक जाटव पहुंचे गांव, पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के भीकनपुर गांव में युवक की हत्या के तीन दिन बाद भी तनाव का माहौल हैं। गांव में पीएसी के साथ पुलिस बल तैनात है। वहीं आरोपी और उनका परिवार घरों से गायब हैं। पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। वहीं, पीड़ित परिवार आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहा है। बहुजन शायर अभिषेक जाटव भी परिवार से मिलने पहुंचे और प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

भीकनपुर गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से मिट्टी उड़ाने को लेकर विवाद हो गया था। विवाद में एक पक्ष ने गोली चला दी। जिसमें कमल की मौत हो गई। जबकि दो जख्मी हो गए। मारपीट में भी कई लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद से गांव में तनाव है। पुलिस ने 14 नामदज और 10 से 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर शनिवार को तनाव के बीच कमल के शव का अंतिम संस्कार किया गया। उच्च अधिकारी गांव का दौरा कर पीड़ितों को समझा रहे हैं। ताकि माहौल शांत बता रहे। हालांकि इस बीच रविवार को बहुजन शायर अभिषेक जाटव के गांव में पहुंचने से माहौल गरमा गया। अभिषेक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने के साथ आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
विज्ञापन

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रजत शर्मा, प्रमोद शर्मा, हिमांशु त्यागी, नितिन त्यागी, सेंकी त्यागी, अमित शर्मा, चाणक्य शर्मा विनीत शर्मा मोनू त्यागी आंसू त्यागी मोहित त्यागी सचिन शर्मा निखिल त्यागी जितेंद्र शर्मा वे अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गया था। छह आरोपियों निखिल, नितिन, अजेंद्र त्यागी, मोहित त्यागी व सेंकी त्यागी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाईं गई हैं।

घायलों को अस्पताल से मिली छुट्टी
मारपीट में विजय पाल और गोली लगने से सैंकी और सरस्वती घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इलाज के बाद तीनों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अब सभी घर पर हैं।
विज्ञापन

माहौल बिगाड़ने की फिराक में कुछ लोग
ग्रामीणों का कहना है कि कुछ लोग गांव में माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। रविवार को भी सांत्वना देने के समय कई लोगों उत्तेजित भाषा का प्रयोग किया। एडीसीपी ग्रेनो अशोक कुमार का कहना है कि गांव के माहौल पर नजर रखी जा रही है। सभी लोगों से बातचीत कर माहौल को सामान्य किया जा रहा है। किसी को माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। वहीं बाकी आरोपियों की तलाश में तीन टीमें लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें