फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ई-बस चालकों ने बोनस और मिठाई न मिलने पर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। महानगर में संचालित ई-बसों के चालकों ने सोमवार सुबह नगर स्थित डिपो के गेट पर विरोध प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। चालकों का कहना था कि दिवाली के अवसर पर न तो उन्हें बोनस दिया गया और न ही मिठाई वितरित की गई। जबकि वे त्योहार के दिन भी बिना अवकाश लिए सेवा दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे चालक राजकुमार और मनोज कुमार ने बताया कि कंपनी के नियम के अनुसार दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस और मिठाई दी जानी चाहिए। लेकिन इस बार डिपो के अधिकारियों को तो मिठाई दी गई, जबकि चालकों और परिचालकों की अनदेखी की गई। इस संबंध में ई-बस डिपो के प्रबंधक बलराम सिंह ने बताया कि पहले ई-बसों का संचालन कंपासी कंपनी द्वारा किया जाता था, लेकिन समय पर वेतन भुगतान न करने के कारण कंपनी को बदल दिया गया है। अब 27 सितंबर से बस संचालन की जिम्मेदारी बीवीजी कंपनी को सौंपी गई है, जो पहले हाउसकीपिंग का कार्य करती थी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें