नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 19 औद्योगिक प्लॉटों की योजना में ई-नीलामी अगस्त में होगी। इसके लिए 231 आवेदन आए हैं। प्राधिकरण के एसीईओ सतीश पाल ने बताया कि दस्तावेजों का परीक्षण चल रहा है। अगले 8 दिन परीक्षण के बाद सही पाए जाने वाले आवेदकों के बीच ई-नीलामी करवाई जाएगी। यह सूचना आवेदकों को प्राधिकरण भेजेगा। 10 अगस्त से पहले ई-नीलामी कराने का लक्ष्य रखा गया है। ये प्लॉट सेक्टर-3, 6, 7, 9, 10, 80, 164, 162 के हैं। इनका क्षेत्रफल 115 वर्ग मीटर से लेकर 5354 वर्ग मीटर तक है। ब्यूरो